Video: मम्मी ने छीन ली चॉकलेट, 3 साल का बच्चा शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस चौकी

एक 3 साल के बच्चे का अपनी मां से चॉकलेट को लेकर इतना नाराज हो गया कि उसने सीधा पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. जानिए क्या हुआ जब मासूम पहुंचा कानून के दरवाजे तक.

Funny Viral Video: इन दिनों जेन-Z, जेन-अल्फा और अब जेन-बीटा के मजेदार किस्से खूब चर्चा में हैं. ये नई पीढ़ी अपनी बात रखने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके निकाल रही है कि बड़े भी सोच में पड़ जाएं. अब इसी सिलसिले में एक तीन साल के बच्चे का यानी जेन-बीटा का किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने अपनी मम्मी से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया.

मां से नाराज बच्चे ने खटखटाया कानून का दरवाजा

कहानी कुछ यूं है कि बच्चा अपनी मां से किसी बात को लेकर इतना नाराज हो गया कि उसने घर में बहस करने के बजाय सीधे कानून का दरवाजा खटखटाने का फैसला कर लिया. आरोप भी कोई मामूली नहीं था. बच्चे का कहना था कि मम्मी उसकी चॉकलेट छीन लेती हैं, उसे छिपा देती हैं, खाने नहीं देतीं और ऊपर से मार भी देती हैं.

पूरी गंभीरता से मासूम ने की मां की शिकायत

अब तीन साल की उम्र में जब कोई बच्चा इतना बड़ा ‘अन्याय’ झेल रहा हो, तो इंसाफ के लिए पुलिस के पास जाने से भला उसे कौन रोक सकता है! बस फिर क्या था... बच्चा पुलिस चौकी पहुंच गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी के सामने उसने पूरी गंभीरता से अपनी शिकायत ऐसे रखी. पुलिस अधिकारी ने भी बच्चे की बात को मजाक में उड़ाने के बजाय बड़े धैर्य से सुना.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को रांची में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? स्कूल, बाजार, बैंक, सरकारी कार्यालय और ट्रैफिक की पूरी जानकारी

पुलिस ने भी निभाया ‘कानून का फर्ज’

महिला पुलिस अधिकारी ने कागज और कलम उठाई और बच्चे की शिकायत लिखने लगीं. यह देखकर बच्चे को भी लगा कि अब मामला पूरी तरह ‘ऑफिशियल’ हो चुका है और मम्मी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने बच्चे से शिकायत पर हस्ताक्षर करने को कहा. तीन साल के इस नन्हे शिकायतकर्ता ने भी बिना देर किए कागज पर आड़ी-तिरछी लकीरें खींच दीं.

ये भी पढ़ें: बिहार की शिक्षा व्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड, स्कूल बढ़े फिर भी बच्चे क्यों छोड़ रहे पढ़ाई? इस रिपोर्ट के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

साइन भले ही किसी समझ में न आए हों, लेकिन बच्चे के आत्मविश्वास से साफ था कि मैंने शिकायत कर दी है. उधर पुलिस अधिकारी बच्चे की मासूमियत देखकर मुस्कुरा रही थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >