शाह 20 और जेटली 7 जनवरी को जाएंगे कोलकाता

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार बढाने के प्रयासों के तहत 20 जनवरी को राज्य की यात्रा पर जाएंगे. पार्टी के प्रदेश प्रमुख राहुल सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह 20 जनवरी को पश्चिम बंगाल जाएंगे और वर्धमान जिले में पार्टी की एक […]

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार बढाने के प्रयासों के तहत 20 जनवरी को राज्य की यात्रा पर जाएंगे.

पार्टी के प्रदेश प्रमुख राहुल सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह 20 जनवरी को पश्चिम बंगाल जाएंगे और वर्धमान जिले में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे.

वह 21 जनवरी को कोलकाता में प्रेस वार्ता करेंगे.सिन्हा ने बताया कि इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली भी 7 जनवरी को हावड़ा के शरत सदन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की रैली में हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >