फडनवीस मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, 12 नये मंत्री होंगे शामिल
मुंबईः महाराष्ट्र में दो माह पुरानी फडनवीस सरकार का विस्तार किया जा सकता है. ऐसी खबर है कि इस विस्तार में 12 और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. इसमें से छह मंत्री भाजपा के , दो शिवसेना के व चार अन्य सहयोगी पार्टियों के होंगे. सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आज यह जानकारी दी. हालांकि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मुंबईः महाराष्ट्र में दो माह पुरानी फडनवीस सरकार का विस्तार किया जा सकता है. ऐसी खबर है कि इस विस्तार में 12 और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. इसमें से छह मंत्री भाजपा के , दो शिवसेना के व चार अन्य सहयोगी पार्टियों के होंगे. सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आज यह जानकारी दी. हालांकि यह विस्तार कब होगा इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया.
इसी वर्ष 31 अक्टूबर को देवेंद्र फडनवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी. इनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. लंबी खींचतान के बाद शिवसेना भी सरकार में शामिल होने को लेकर राजी हो गयी.
5 दिसंबर को पहली बार कैबिनेट का विस्तार कर इसमें 20 अन्य मंत्रियों को शामिल किया गया. इसमें 10 भाजपा से व 10 शिवसेना से थे. मौजूदा समय में महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों की संख्या 30 हो गयी है. यदि 12 और मंत्रियों को शामिल किया जाता है तो इसकी संख्या 42 हो जाएगी. महाराष्ट्र में आरपीआई, स्वाभिमानी शेतकारी पक्ष, राष्ट्रीय सुरज पार्टी और शिवसंग्राम पार्टी भाजपा की सहयोगी पार्टियां हैं.
गौरतलब है कि इसी वर्ष अक्टूबर में संपन्न विधानसभा चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 122 सीटें मिली और यह सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी.