भिवंडी फर्नीचर बाजार में आग लगने से आठ मरे, तीन घायल

ठाणे (महाराष्ट्र) : फर्नीचर के एक बाजार में आग लगने के कारण कम से कम आठ लोगों की जल कर मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले केभिवंडीकी है. भिवंडी में नारपोली थाना के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर अनिल अकोडे ने बताया कि रहनाल में माडवी […]

ठाणे (महाराष्ट्र) : फर्नीचर के एक बाजार में आग लगने के कारण कम से कम आठ लोगों की जल कर मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले केभिवंडीकी है.

भिवंडी में नारपोली थाना के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर अनिल अकोडे ने बताया कि रहनाल में माडवी परिसर के लकडी के एक गोदाम में आग लगने की सूचना देर रात करीब दो बज कर 30 मिनट पर मिली. यह आग एक कबाड़ी गोदाम सहित तीन अन्य गोदामों तक फैल गयी.
भिवंडी के मुख्य दमकल अधिकारी नितिन चव्हाण ने बताया कि इसके बाद, कम से कम एक दर्जन दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गयी. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए अभी भी प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है और जांच अभी जारी है.
घटना के पीड़ित की पहचान कालिया गोमती रैदत (20), राजू पी चव्हाण (35), मुन्नीबाई श्यामदेव यादव (26), मराई (30), अजय (38), गौरी चव्हाण (28) और नीरज (21) के रूप में हुई है. अभी एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >