सर्वे का दावाः दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच फिल्म देखने का मौका भी नहीं छोड़ना चाहते. उन्होंने टि्वटर पर लोगों से पूछा क्या आपने पीके फिल्म देखी मैं देखने की योजना बना रहा हूं. केजरीवाल के इस ट्विट को लोगों ने […]

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच फिल्म देखने का मौका भी नहीं छोड़ना चाहते. उन्होंने टि्वटर पर लोगों से पूछा क्या आपने पीके फिल्म देखी मैं देखने की योजना बना रहा हूं. केजरीवाल के इस ट्विट को लोगों ने बहुत पसंद किया और रिटि्वट भी किया गया.

दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा के लिए अगले साल होने वाले चुनावों में ओपिनियन पोल यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार का दिल्ली सल्तनत पर कब्जा होगा. लेकिन इस बुरी खबर के बीच केजरीवाल के लिए एक अच्छी खबर भी है कि दिल्ली की जनता की मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद केजरीवाल ही है
अंग्रेजी अखबार की ओर से किये गये एक ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा को दिल्ली में 43-47 के बीच सीटें मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी इस बार भी दूसरे स्थान पर रहेगी लेकिन उसकी सीटें कम होगी. इस सर्वेक्षण के अनुसार कांग्रेस को भी इस बार काफी नुकसान होगा और तीसरे पायदान पर रहेगी.
गौरतलब है कि 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को 31 सीटें मिली थी और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. वहीं पहली बार चुनावी समर में उतरी आप को 28 सीटें मिली थी जिसके चलते कांग्रेस आठ सीटों के साथ तीसरे पायदान पर फिसल गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >