पीएम मोदी ने पटेल को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया और कहा कि राष्ट्र हमेशा उनकाऋणी रहेगा. मोदी ने ट्वीट किया कि मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र को एकजुट करने […]

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया और कहा कि राष्ट्र हमेशा उनकाऋणी रहेगा.
मोदी ने ट्वीट किया कि मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र को एकजुट करने के सरदार पटेल के अथक प्रयासों के लिए भारत हमेशा उनका ऋणी रहेगा.

भारत के लौह पुरुष के रूप में जाने जाने वाले सरदार पटेल ने छोटी रियासतों के विलय के जरिए देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. सन 1950 में दिल का दौरा पड़ने से आज के दिन उनका निधन हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >