कैब दुष्‍कर्म मामला : शिवकुमार अकसर बनाता था अकेली महिलाओं को निशाना

नयी दिल्‍ली : अमेरिकी कैब कंपनी दुष्‍कर्म मामले में घिर चुकी है. दुष्‍कर्म का आरोपी कैब चालक शिवकुमार यादव के बारे में एक और खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक चालक शिवकुमार रात्रि में अक्‍सर टैक्‍सी चलाने के दौरान महिलाओं से छेड़खानी किया करता था. वह ऐसी महिलाओं को बैठाने की कोशिश करता था जो […]

नयी दिल्‍ली : अमेरिकी कैब कंपनी दुष्‍कर्म मामले में घिर चुकी है. दुष्‍कर्म का आरोपी कैब चालक शिवकुमार यादव के बारे में एक और खुलासा हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक चालक शिवकुमार रात्रि में अक्‍सर टैक्‍सी चलाने के दौरान महिलाओं से छेड़खानी किया करता था. वह ऐसी महिलाओं को बैठाने की कोशिश करता था जो अकेली रहती हो. उसके बाद वह उन्हें अपना शिकार बनाता था.

टीवी रिर्पोट के अनुसार दिल्‍ली की एक महिला ‘निधी शाह’ ने बताया कि 26 नबंवर को उसने भी कैब लिया था और कैब में उसके साथ छेड़खानी करनी की कोशिश की गई थी. निधी ने दावा किया है कि उस घटना के दौरान कैब का चालक शिवकुमार यादव ही था.

महिला के अनुसार उसने उसके साथ गलत हरकत की थी. उसकी हरकतों को देख महिला ने उबर के महाप्रबंधक को फोन कर उसके खिलाफ शिकायत की लेकिन कंपनी ने उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया.

निधी ने ट्विटर पर रसिद की कॉपी भी ट्विट की है.

https://twitter.com/nps2113/status/542352404478713857
https://twitter.com/nps2113/status/542352404478713857

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >