सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 68 वर्ष की हो गईं हैं. उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी और उनके स्वास्थय जीवन की कामना की है. वहीं जम्मू कश्मीर में आतंकवादी तथा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के मद्देनजर सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया लिया है. […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 68 वर्ष की हो गईं हैं. उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी और उनके स्वास्थय जीवन की कामना की है. वहीं जम्मू कश्मीर में आतंकवादी तथा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के मद्देनजर सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया लिया है.

पार्टी के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि शहीद सैनिकों और पुलिसकर्मियों के प्रति एकजुटता के लिए सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने को कहा है. हालिया लोकसभा चुनावों के बाद सोनिया गांधी का यह पहला जन्मदिन है. इस चुनाव में कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के हाथों भारी पराजय का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >