Mumbai Landslide: भारी बारिश के बीच बुधवार तड़के करीब 3:48 बजे मुंबई के कुर्ला-घाटकोपर इलाके में भूस्खलन हुआ. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 5-6 भी बताया जा रहा है. फिलहाल राहत और बचाव दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.
मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत ठाणे, पुणे और नासिक के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: 12 से 16 अगस्त तक छाए रहेंगे घने बादल, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
डीसीपी गणेश शिंदे ने न्यूज एजेंसी पीटीई से कहा, “आज तड़के करीब 3 से 3:30 बजे के बीच घाटकोपर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भूस्खलन हुआ. अब तक हमें दो शव मिले हैं, जबकि दो घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है. मुंबई पुलिस, NDRF, BMC फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ कुछ स्थानीय नागरिक भी लगातार राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं. जब तक आखिरी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा.”
