पर्रिकर ने की शाह से मुलाकात

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबरों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं और उसमें शामिल होने वाले नए लोगों में पर्रिकर […]

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबरों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की.

ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं और उसमें शामिल होने वाले नए लोगों में पर्रिकर का नाम भी लिया जा रहा है.
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हालांकि शाह और पर्रिकर के बीच हुई बैठक के बारे में कुछ टिप्पणी करने से परहेज किया. पर्रिकर शाह से मिलने उनके निवास पर गए. शाह से आज मिलने वालों में हरियाणा के भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह भी शामिल हैं. यह प्रमुख जाट नेता राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >