कोयला घोटाला: सीबीआई सरकारी अधिकारियों की लिप्तता की आगे जांच करेगी

नयी दिल्ली: कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले से जुडे मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने सीबीआई को उस मामले की आगे जांच करने की आज अनुमति दी जिसमें पूर्व कोयला सचिव एच. सी. गुप्ता और अन्य को एक विशेष अदालत द्वारा आरोपी के तौर पर समन जारी किया गया था. अदालत ने कहा कि […]

नयी दिल्ली: कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले से जुडे मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने सीबीआई को उस मामले की आगे जांच करने की आज अनुमति दी जिसमें पूर्व कोयला सचिव एच. सी. गुप्ता और अन्य को एक विशेष अदालत द्वारा आरोपी के तौर पर समन जारी किया गया था.

अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी सरकारी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए प्राधिकरणों के समक्ष मामले के रिकार्ड रख सकती है. विशेष सीबीआई न्यायाधीश भारत पाराशर ने कहा कि जांच एजेंसी मामले के सभी रिकार्ड के साथ मंजूरी देने वाले अधिकारी से संपर्क कर सकती है ताकि वह सरकारी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी के सवाल पर विचार कर सके.
अदालत ने सीबीआई को अपनी आगे की जांच की एक प्रगति रिपोर्ट 15 दिसंबर को दाखिल करने को कहा। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी यदि मामले के अन्य पहलू की भी जांच करना जरुरी समझती है तो उसे इसकी छूट होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
CBI
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >