प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को दी छठ पूजा की बधाई, कहा, स्वच्छ भारत का लें संकल्प

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों को छठ पूजा के अवसर पर बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि सूर्य देवता से आशीर्वाद मांगते समय वे सभी स्वच्छ भारत का संकल्प लें. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छठ पूजा के शुभ अवसर पर मेरी ओर से बधाई. भगवान सूर्य का आशीर्वाद आपके जीवन को आनंद, […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों को छठ पूजा के अवसर पर बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि सूर्य देवता से आशीर्वाद मांगते समय वे सभी स्वच्छ भारत का संकल्प लें.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छठ पूजा के शुभ अवसर पर मेरी ओर से बधाई. भगवान सूर्य का आशीर्वाद आपके जीवन को आनंद, शांति और समृद्धि से रोशन कर दे. उन्होंने कहा, सूर्य के समक्ष शीश झुकाते हुए, हमें स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति में विश्वास के साथ-साथ स्वच्छ भारत का भी संकल्प लेना चाहिए. छठ पूजा का यह त्यौहार बिहार समेत विभिन्न राज्यों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. आज दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >