कुपवाड़ा में आतंकियों की गोलीबारी में एक जवान शहीद

नयी दिल्ली : जम्मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों ने गश्‍त कर रहे सेना के जवान पर हमला किया जिसमें एक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यहां के जंगलों में दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा था. आज सुबह सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई. दोनों ओर से कई राउंड […]

नयी दिल्ली : जम्मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों ने गश्‍त कर रहे सेना के जवान पर हमला किया जिसमें एक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यहां के जंगलों में दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा था. आज सुबह सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई. दोनों ओर से कई राउंड गोली चली. अभी भी ऑपरेशन जारी है.

आतंकियों की घुसपैठ की खबर के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया. गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से रुक रुक कर फायरिंग जारी है जिससे सीमावर्ती क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है. बताया जा रहा है कि जम्मू कश्‍मीर विस चुनाव के मद्देनजर आतंकी घुसपैठ करके यहां चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >