खंडाला घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त,2 की मौत, 25 घायल

मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है्. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बस 60 फीट खाई में गिर गई जिसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 25 लोग घायल बताये जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद राहत बचाव जारी है. घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल में […]

मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है्. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बस 60 फीट खाई में गिर गई जिसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 25 लोग घायल बताये जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद राहत बचाव जारी है.

घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल में भरती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा सुबह सात बजे खंडाला घाटी में हुई. बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर के नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ.

स्टेट बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 25 यात्री सवार थे. यह बस रात 2:45 बजे सतारा से खुली थी. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस बेरिकेट को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी. पहले भी इस घाटी में इस तरह की दुर्घटना हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >