Firing at Shaheen Bagh: जामिया के बाद शाहीन बाग में भी फायरिंग, गोली चलानेवाला हिरासत में

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग की खबर है. घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में लिया है. आपको बतातेचलें यह वही इलाका है जहां पर संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर लोग एक महीने से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं. इस प्रदर्शन में काफी […]

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग की खबर है. घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में लिया है.

आपको बतातेचलें यह वही इलाका है जहां पर संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर लोग एक महीने से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं. इस प्रदर्शन में काफी ज्यादा महिलाएं शामिल हो रही हैं.

दिल्ली डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर कहा कि शख्स ने हवाई फायरिंग की थी. पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया. शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले शख्स ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया है और नोएडा की सीमा के पासस्थित दल्लूपुरा गांव का निवासी बताया है.

गौरतलब है कि इससे पहले जामिया के इलाके में एक नाबलिग ने फायरिंग की थी. जामिया के बाद अब शाहीन बाग में गोली चलने से लोगों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >