PM मोदी को राहुल की चुनौती- किसी विवि में जाकर वहां के युवाओं के सवालों का सामना करें

जयपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी की वह किसी विश्वविद्यालय जाकर वहां के युवाओं के सवालों का सामना करें. राहुल ने युवाओं से कहा कि उन्हें डरने या दबने […]

जयपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी की वह किसी विश्वविद्यालय जाकर वहां के युवाओं के सवालों का सामना करें.

राहुल ने युवाओं से कहा कि उन्हें डरने या दबने की जरूरत नहीं है. हम सब मिलकर हिंदुस्तान को बदल सकते हैं. कांग्रेस नेता ने यहां युवा आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा, जब युवा देश की साख, बेरोजगारी के सवाल उठाते हैं तो उन पर ही गोली चलायी जाती है, आपको कुचला जाता है. मैं चुनौती देता हूं प्रधानमंत्री को कि वह देश के किसी भी विश्वविद्यालय में चले जायें और अपने भाषण से पहले वहां के विद्यार्थियों के सवालों का सामना करें. युवाओं के दिल में जो सवाल हैं बेरोजगारी का सवाल, हिंदुस्तान को बांटने को लेकर सवाल, हिंदुस्तान की छवि नष्ट करने का सवाल, इसका जवाब नरेंद्र मोदी काॅलेज यूनवर्सिटी में जाकर दे दें, (मोदी) नहीं दे सकते.

राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी झूठे वादे जरूर कर सकते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, हर पीढ़ी की जिम्मेदारी होती है अब आपकी जिम्मेदारी है. आपके सामने, हमारे समाने बड़ी चुनौती है. मगर डरने की कोई जरूरत नहीं. क्योंकि हमारे सामने दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति हमारे गांवों में, हमारे शहरों में है. और वह है हिंदुस्तान का युवा. आप डरिये मत, दबिये मत, एक साथ खड़े होकर हम हिंदुस्तान को बदल डालेंगे. उन्होंने कहा, युवाओं को समझना होगा कि अपनी आवाज को आप दबने नहीं दो, आपकी आवाज दबनी नहीं चाहिए. आप जो बोल रहे हो, जो आपके दिल में है वह सही है. आपको डरने की कोई जरूरत नहीं. आप बेरोजगारी पर तथा देश के भविष्य पर सवाल उठाओ.

इसके साथ ही राहुल गांधी ने मोदी पर देश की परंपरागत छवि को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में जो हिंदुस्तान की जो साख थी, एक छवि थी कि यह एक ऐसा देश है भाईचारे का देश है, प्यार का देश है. मिलजुलकर काम करता है. इस छवि को नरेंद्र मोदी ने बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा, आज बाकी दुनिया में हिंदुस्तान को रेप कैपिटल माना जाता है. हर दिन कहीं न कहीं किसी महिला से बलात्कार की खबर आती है. प्रधानमंत्री इसके बारे में नहीं बोलेंगे. राहुल ने कहा कि युवाओं के बल पर ही ‘मेड इन चाइना’ का मुकाबला ‘मेड इन इंडिया’ कर सकता है.

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी समझती है कि इस देश को केवल एक शक्ति बदल सकती है और वह है हिंदुस्तान का युवा, हिंदुस्तान का विद्यार्थी. हम ये भी समझते हैं कि आज आपको रास्ता नहीं दिखायी दे रहा है. आपको रोजगार नहीं मिल रहा. आप अपनी शक्ति को पहचानो. मैं जानता हूं पूरा भरोसा है मेड इन चीन का मुकाबला मेड इन इंडिया, मेड इन जयपुर, मेड इन राजस्थान कर सकता है और करके दिखायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >