सीएए- एनआरसी व एनपीआर के विरोध में कल भारत बंद का आह्वान

नयी दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों ने 29 जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. #कल_भारतबंद_रहेगा हैशटैग आज ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल है. इसमें प्रमुख रूप से बहुजन क्रांति मोर्चा शामिल है जो इस बंद को सफल बनाने के लिए आज देश भर के कई […]

नयी दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों ने 29 जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. #कल_भारतबंद_रहेगा हैशटैग आज ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल है. इसमें प्रमुख रूप से बहुजन क्रांति मोर्चा शामिल है जो इस बंद को सफल बनाने के लिए आज देश भर के कई कार्यक्रमों को आयोजित किया है.
बंद करने के संदर्भ में कई संगठनों ने व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया। मुस्लिम समाज ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की. इधर, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में फैसला किया है कि 29 जनवरी को सड़कें जाम की जाएंगी. उनका कहना है कि सरकार अपने प्रतिनिधि भेजेगी, उसके बाद भी विरोध यूं ही जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >