CAA के खिलाफ यूरोपीय संसद में प्रस्ताव, बोले वेंकैया- भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं

नयी दिल्ली : भारत के नये नागरिकता कानून के खिलाफ यूरोपीय संसद में प्रस्तावित चर्चा और मतदान की पृष्ठभूमि में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है. एक पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित कर रहे नायडू ने […]

नयी दिल्ली : भारत के नये नागरिकता कानून के खिलाफ यूरोपीय संसद में प्रस्तावित चर्चा और मतदान की पृष्ठभूमि में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है.

एक पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित कर रहे नायडू ने कहा कि वह ऐसे मामलों में विदेशी निकायों के हस्तक्षेप की प्रवृत्ति से चिंतित हैं जो पूरी तरह भारतीय संसद और सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास पूरी तरह अवांछनीय हैं और उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह के बयानों से बचा जायेगा.

नायडू ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है. यूरोपीय संसद भारत के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चर्चा और मतदान करने वाली है जहां अधिकतर सदस्य इसके खिलाफ हैं. यूरोपीय संघ में अलग-अलग समूहों ने इस तरह के कुल छह प्रस्ताव रखे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >