जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी निसार डार गिरफ्तार, मुठभेड में हुआ था फरार

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के एक अस्पताल के लश्कर के तैयबा के एक आतंकवादी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. वह इससे पहले कुल्लन गांदरबल में एक मुठभेड़ से बच गया था जिसमें एक आतंकवादी मारा गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप’ ने उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा […]

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के एक अस्पताल के लश्कर के तैयबा के एक आतंकवादी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. वह इससे पहले कुल्लन गांदरबल में एक मुठभेड़ से बच गया था जिसमें एक आतंकवादी मारा गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप’ ने उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हाजिन इलाके के निवासी निसार अहमद डार को शहर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि डार का संबंध लश्कर ए तैयबा संगठन से था और इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >