NASA से पहले ISRO ने ढूंढ लिया था विक्रम लैंडर का लोकेशन, इसरो प्रमुख के. सिवन ने किया दावा

चेन्नईः चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुए चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लोकेशन नासा (NASA) से पहले भारतीय स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन(ISRO) ढूंढ लिया था. इस बात का दावा खुद इसरो प्रमुख के सिवन ने किया है. विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता करने के चेन्नई के इंजीनियर शानमुगा सुब्रमण्यन के दावे पर के सिवन ने […]

चेन्नईः चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुए चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लोकेशन नासा (NASA) से पहले भारतीय स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन(ISRO) ढूंढ लिया था. इस बात का दावा खुद इसरो प्रमुख के सिवन ने किया है. विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता करने के चेन्नई के इंजीनियर शानमुगा सुब्रमण्यन के दावे पर के सिवन ने प्रतिक्रिया देते हुए ऐसा दावा किया.

उन्होंने कहा कि इसरो ने पहले ही विक्रम की लोकेशन ढूंढ ली थी और इसकी जानकारी एजेंसी की वेबसाइट पर दी गई थी. शानमुगा की खोज पर इसरो चीफ ने कहा, हमारे ही ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर को लोकेट किया था, हमने पहले इसका ऐलान अपनी वेबसाइट पर कर दिया था. आप जाकर देख सकते हैं.

पढ़ेंः #Chandrayaan 2: चेन्नई के इंजीनियर ने तस्वीरों में खोज निकाला विक्रम लैंडर, फिर NASA को दी जानकारी

गौरतलब है कि शानमुगा ने अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी (नासा) की चांद के साउथ पोल की तस्वीरों में विक्रम के मलबे का पता लगाया था जिस पर उनकी खुद नासा ने तारीफ की थी. नासा ने मंगलवार सुबह अपने लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) से ली गई एक तस्वीर जारी की थी. जिसमें विक्रम लैंडर से प्रभावित स्थान दिखाई दे रहा है.नासा ने एक बयान जारी करते हुए कहा चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है.

बता दें कि 22 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतरना था लेकिन क्रैश लैंडिंग की वजह से इसका इसरो से संपर्क टूट गया था. इसके बाद से नासा और इसरो इसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी थीं. इसरो ने 10 सितंबर को अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी थी और ट्वीट भी किया था कि विक्रम की लोकेशन का पता लगा लिया गया है लेकिन उससे संपर्क नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >