20 लाख का प्याज फिल्मी स्टाइल में गायब, व्यापारी भागा-भागा पहुंचा SP के पास

शिवपुरी : प्याज की ऊंची कीमतों के बीच एक व्यापारी ने गुरुवार को दावा किया कि एक ट्रक से गोरखपुर भेजे गये 20 से 22 लाख रुपये मूल्य के प्याज चोरी हो गये है. ट्रक में 40 टन प्याज लदा था और वह महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था. खाली […]

शिवपुरी : प्याज की ऊंची कीमतों के बीच एक व्यापारी ने गुरुवार को दावा किया कि एक ट्रक से गोरखपुर भेजे गये 20 से 22 लाख रुपये मूल्य के प्याज चोरी हो गये है. ट्रक में 40 टन प्याज लदा था और वह महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था.

खाली ट्रक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मिला. प्याज की खेप भेजने वाले थोक विक्रेता प्रेम चंद शुक्ला ने कहा कि ट्रक 11 नवंबर को नासिक से रवाना हुआ था और वह 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने वाला था लेकिन वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच सका। इस संबंध में शुक्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की.

मध्य प्रदेश में अभी प्याज 100 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा हैं. पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि हम इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे. खाली ट्रक तेंदु पुलिस थाना क्षेत्र में मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >