पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

जम्मू : पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन किया और पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना […]

जम्मू : पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन किया और पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का अकारण उल्लंघन किया और पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की.

सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी बंद हुई.

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात भी पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में मनयारी-चोरगली क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की. सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ ने भी इसका करारा जवाब दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >