फिरोजपुर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का रविवार सुबह फिरोजपुर जिले में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कमल शर्मा 48 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गये हैं.
उनके करीबी ने बताया, सुबह करीब 7:30 बजे सैर करते समय शर्मा का निधन हो गया. उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कमल शर्मा के निधन से पूरे फिरोजपुर में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार शर्मा का सोमवार 11 बजे फिरोजपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
