अयोध्या पर आज से फिर शुरू होगी सुनवाई

नयी दिल्ली : दशहरा की छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई सोमवार को अंतिम चरण में प्रवेश कर जायेगी. न्यायालय की संविधान पीठ 38वें दिन इस मामले की सुनवाई करेगी. सीजेआइ गोगोई की पांच जजों की संविधान पीठ ने इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण हल निकालने […]

नयी दिल्ली : दशहरा की छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई सोमवार को अंतिम चरण में प्रवेश कर जायेगी.
न्यायालय की संविधान पीठ 38वें दिन इस मामले की सुनवाई करेगी. सीजेआइ गोगोई की पांच जजों की संविधान पीठ ने इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण हल निकालने के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया के नाकाम होने के बाद मामले में छह अगस्त से प्रतिदिन की कार्यवाही शुरू की थी. पीठ ने मामले में न्यायालय की कार्यवाही पूरी करने की समय सीमा की समीक्षा की थी. इसके लिए 17 अक्तूबर की सीमा तय की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >