मध्य प्रदेश के रायसेन में यात्रियों से भरी बस नदी में पलटी, 6 की मौत, 19 घायल, कई लापता

रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां रायसेन में नदी में बस गिर गई, इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 19 यात्री घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक देर रात एक […]

रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां रायसेन में नदी में बस गिर गई, इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 19 यात्री घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक देर रात एक यात्री बस अपना नियंत्रण खोकर रेलिंग को तोड़ते हुए रीछन नदी में गिर गई. लापता लोगों की तलाश जारी है.
यह बस इंदौर से छतरपुर के लिए जा रही थी. बस में करीब 45 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. रीछन नदी पर बने पुल पर एक गड्ढे में फंसने के बाद चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा.
इसके बाद बस सीधे नदी में जा गिरी.स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. फिलहाल छह शव बाहर निकाले जा चुके हैं. वहीं, घायल 19 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >