महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कांग्रेस और राकांपा पर साधा निशाना, बताया मंदबुद्धि बच्चे के समान

सोलापुरः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधा है. उन्हें एक ऐसे मंदबुद्धि बच्चे के समान बताया जो परीक्षा में फेल होने के बाद कलम पर दोष मढ़ता है. फड़णवीस एक अगस्त से शुरू हुए अपने जनसंपर्क कार्यक्रम ‘महाजनादेश यात्रा’ के दूसरे चरण […]

सोलापुरः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधा है. उन्हें एक ऐसे मंदबुद्धि बच्चे के समान बताया जो परीक्षा में फेल होने के बाद कलम पर दोष मढ़ता है.

फड़णवीस एक अगस्त से शुरू हुए अपने जनसंपर्क कार्यक्रम ‘महाजनादेश यात्रा’ के दूसरे चरण के समापन पर बोल रहे थे. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे. फड़णवीस ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा की हालत एक मंदबुद्धि बच्चे की तरह है जो बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं करता और फेल हो जाता है, फिर बाद में कलम पर दोष मढ़ता है.

जब राकांपा की उम्मीदवार सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव जीतीं तो ईवीएम के साथ कोई परेशानी नहीं थी लेकिन जब अन्य जगहों पर भाजपा की जीत हुई तो उन्होंने मशीनों पर इसका दोष मढ़ दिया. उन्होंने कहा कि ईवीएम के साथ कोई समस्या नहीं बल्कि यह आपके दिमाग का फितूर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >