बदले गये पांच राज्यों के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान को मिली केरल की कमान

नयी दिल्लीः केंद्र सरकार ने रविवार को बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना के राज्यपालों का तबादला किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों के नियुक्तियों/तबादलों पर मुहर लगा दी है. राष्ट्रपति भवन से जारी […]

नयी दिल्लीः केंद्र सरकार ने रविवार को बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना के राज्यपालों का तबादला किया गया है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों के नियुक्तियों/तबादलों पर मुहर लगा दी है. राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व पीएम राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रहे दिग्गज नेता आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया है.
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र का तबादला राजस्थान कर दिया गया है. वरिष्ठ बीजेपी नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बीजेपी नेता बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. तमिलनाडु की बीजेपी नेता डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >