#Article370 : अब एक देश, एक संविधान, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए आज राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से #Article370 हटाने का संकल्प प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो जायेगी. इस बिल को संसद साधारण बहुमत से पास कर सकती है. भारत के इतिहास में यह […]

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए आज राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से #Article370 हटाने का संकल्प प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो जायेगी. इस बिल को संसद साधारण बहुमत से पास कर सकती है. भारत के इतिहास में यह बड़ा बदलाव है, आइए जानें जम्मू-कश्मीर में इससे क्या होगा बदलाव…

यह होंगे अहम बदलाव

जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की दोहरी नागरिकता समाप्त हो जायेगी.

-जम्मू-कश्मीर का राष्ट्रध्वज अब तिरंगा होगा

– उच्चतम न्यायालय के आदेश जम्मू-कश्मीर में भी मान्य होंगे.

-जम्मू-कश्मीर की कोई महिला यदि भारत के किसी अन्य राज्य के व्यक्ति से विवाह कर लें तो उसकी नागरिकता समाप्त नहीं होगी.

– कश्मीर से बाहर के लोग भी यहां खरीद सकेंगे जमीन

– जम्मू-कश्मीर राज्य को दो भागों में बांट दिया गया है, एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख.

– जम्मू-कश्मीर ऐसा केंद्र शासित प्रदेश होगा जहां विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी.

-अब जम्मू-कश्मीर का अलग से कोई संविधान नहीं होगा, यहां देश का ही संविधान लागू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >