कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी: सड़क पर गड्ढ़े देखकर भड़के, इंजीनियर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

मुंबई : कांग्रेस विधायक नितेश राणे पर इंजीनियर के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का गंभीर आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और विधायक नितेश राणे गुरुवार को कणकवली के पास हाईवे का मुआयना करने निकले थे. इस दौरान नितेश राणे को हाईवे पर गड्ढ़े नजर आये […]

मुंबई : कांग्रेस विधायक नितेश राणे पर इंजीनियर के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का गंभीर आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और विधायक नितेश राणे गुरुवार को कणकवली के पास हाईवे का मुआयना करने निकले थे. इस दौरान नितेश राणे को हाईवे पर गड्ढ़े नजर आये जिससे वे नाराज हो गये.

इसके बाद राणे ने इंजीनियर प्रकाश शेडकर को वहां बुलाया और उनके साथ गाली-गलौज की. वे इतने में नहीं रुके उन्होंने कीचड़ से भरी बाल्टी का पानी प्रकाश शेडकर पर डलवा दिया. बताया जा रहा है कि जिस पुल पर वह खड़े थे, उसी पुल से इंजीनियर को बांधने का भी प्रयास किया गया. इस घटना का वीडियो वायरल हो चला है.

VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >