नयी दिल्ली : मॉनसून सीजन के लगातार चौथे सप्ताह में भी बारिश कम देखने को मिली है. ऐसे में दो सप्ताह और बारिश नहीं हुई, तो देश में सूखा पड़ने की आशंका जतायी जा रही है. देश में अब तक (एक से 23 जून तक) औसत बारिश केवल 70.9 मिमी ही दर्ज की गयी है, जबकि इस समय तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 114.2 मिमी है. यह सामान्य से 38 फीसदी कम है.
इंडिट्रेड डेरिवेटिव्स एंड कमोडिटीज के हरीश गलीपेल्ली ने बताया कि यदि मॉनसून दो से तीन सप्ताह के भीतर वापसी नहीं करता है, तो फिर पूरा सीजन ही बेकार हो सकता है. झारखंड में 53%, पश्चिम बंगाल में 51%, बिहार में 34 फीसदी कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग हर राज्य में औसत से कम बारिश दर्ज की गयी है.
