नीति आयोग के CEO अमिताभ कुमार को मिला सेवा विस्तार, IPS सामंत कुमार और अरविंद कुमार को भी प्रमोशन

नयी दिल्ली : सरकार ने आज नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को दो साल का सेवा विस्तार दिये जाने की घोषणा की. यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय की ओर से दी गयी है. साथ ही आईपीएस सामंत कुमार गोयल को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का सचिव बनाया गया है, जबकि आईपीएस अरविंद कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो […]

नयी दिल्ली : सरकार ने आज नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को दो साल का सेवा विस्तार दिये जाने की घोषणा की. यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय की ओर से दी गयी है. साथ ही आईपीएस सामंत कुमार गोयल को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का सचिव बनाया गया है, जबकि आईपीएस अरविंद कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर होंगे.

अमिताभ कांत नीति आयोग के पहले सीईओ हैं और वे 29 दिसंबर 2015 से इस पद पर हैं. वहीं सामंत कुमार गोयल रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के दूसरे सबसे सीनियर अधिकारी थे, उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक की प्लानिंग में अहम भूमिका निभायी थी, जबकि अरविंद कुमार 1991 से आईबी के साथ हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >