प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनिमेटेड वीडियो के सीरीज में शाशांकासन का वीडियो ट्वीट किया. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा शाशांकासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें और देखिए किस तरह यह आपकी लाइफस्टाइल में पोजीटिव बदलाव लाता है.
इस वीडियो में शाशांकासन करने के तरीके को विस्तार से बताया गया है, साथ ही यह भी बताया गया है कि इस आसन के क्या फायदे हैं. वीडियो में यह बताया गया है कि यह आसन कब्ज से राहत दिलाता है, पीठ दर्द में राहत देता है, बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करता है और गठिया में भी लाभ देता है.
