नयी दिल्ली : विमानन नियामक डीजीसीए ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ले जा रहे विमान से जुड़ी घटना की जांच शुरू कर दी है. विमान के इंजन में कोई गड़बड़ी आ गयी थी.
VIDEO
पटना जा रहा विमान ‘‘इंजन में गड़बड़ी’ के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आया था.
नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हॉकर 850 एक्सपी विमान वीटी-केएनबी उड़ान भरने के बाद किसी तकनीकी गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौट आया. उन्होंने कहा, ‘‘डीजीसीए ने तय प्रक्रिया के तहत जांच आरंभ कर दी है.’
विमान सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सुरक्षित दिल्ली पहुंचा. विमान में चालक दल के दो सदस्यों समेत 10 लोग थे.
गांधी ने ट्विटर पर विमान का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह, विमान चालक और सह चालक विमान में दिख रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया,‘‘आज पटना जा रहे विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी हो गयी. हमें दिल्ली लौटना पड़ा.’
