चुनाव के इस मौसम में निजी जासूसों की बढ़ी मांग

नयी दिल्ली : चुनाव के इस मौसम में निजी जासूसी एजेंसियों की बहुत मांग है. उम्मीदवार और विभिन्न राजनीतिक दल अपने प्रतिद्वंद्वियों के राज और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली जानकारियों का पता लगाने के लिए जासूसों की सेवाएं ले रहे हैं. इस उद्योग से जुड़े लोगों ने बताया कि एजेंसियों को विरोधी खेमे […]

नयी दिल्ली : चुनाव के इस मौसम में निजी जासूसी एजेंसियों की बहुत मांग है. उम्मीदवार और विभिन्न राजनीतिक दल अपने प्रतिद्वंद्वियों के राज और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली जानकारियों का पता लगाने के लिए जासूसों की सेवाएं ले रहे हैं.

इस उद्योग से जुड़े लोगों ने बताया कि एजेंसियों को विरोधी खेमे की हर दिन की गतिविधियों और चुनावों के लिए वे क्या रणनीतियां बना रहे हैं, उनका पता लगाने का काम दिया है. जिन लोगों को टिकट नहीं दिये गये, वे भी इन जासूसी एजेंसियों की सेवाएं ले रहे हैं, ताकि उन लोगों के प्रचार अभियान को बर्बाद कर सकें जो चुनाव लड़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >