भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षामंत्री

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश सुरक्षित हाथों में है. सीतारमण पाकिस्तान का ड्रोन दिखने के बाद सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान फौरन रवाना करने से जुड़े […]

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश सुरक्षित हाथों में है.

सीतारमण पाकिस्तान का ड्रोन दिखने के बाद सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान फौरन रवाना करने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रही थीं.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं यह आश्वासन देना चाहती हूं कि भारत और इसके बल पूरी तरह से तैयार हैं और यह एक उदाहरण है. हम इस तरह के किसी भी हमले का करारा जवाब देने को तैयार हैं.

भारत सुरक्षित हाथों में है. भारतीय वायुसेना ने पंजाब के खेमकरन सेक्टर में भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान का एक ड्रोन दिखने के बाद दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान रवाना किये थे. ड्रोन तुरंत पाकिस्तान वापस लौट गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >