क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर छात्र की हत्या, स्कूल में ही कर दिया शव दफन

देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल से ऐसी खबर आयी है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. यहां एक बारह साल के बच्चे की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर की मानें तो, देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में 12 साल के बच्चे को उनके दो […]

देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल से ऐसी खबर आयी है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. यहां एक बारह साल के बच्चे की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर की मानें तो, देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में 12 साल के बच्चे को उनके दो सीनियर्स ने मार डाला.

बताया जा रहा है कि दोनों सीनियर्स ने बच्चे को क्रिकेट के बैट और विकेट से मारा. मामला 11 मार्च का बताया जा रहा है. हत्या के एक दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. यहां आश्चर्य की बात यह है कि स्कूल प्रशासन ने बिना किसी को हत्या की जानकारी दिये शव को स्कूल परिसर में ही दफ़ना दिया.

बच्चे के अभिभावकों को भी इसकी जानकारी बाद में मिली. हमला करने वाले दोनों छात्र बारहवीं कक्षा के छात्र बताये जा रहे हैं. अखबार की खबर की मानें तो यह सारा विवाद बिस्कुट के एक पैकेट को लेकर शुरू हुआ जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >