नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह एक ट्वीट किया जिसमें चौकीदार का जिक्र है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आपका चौकीदार दृढ़ है और देश की सेवा में लगा हुआ है. लेकिन मैं अकेला नहीं हूं…हर कोई जो भ्रष्टाचार , गंदगी, सामाजिक बुराई से लड़ रहा है वो चौकीदार है.
आगे पीएम मोदी ने लिखा कि हर वह व्यक्ति जो देश के विकास के लिए काम में जुटा हुआ है वह चौकीदार है. आज हर भारतीय कह रहा है #MainBhiChowkidar…
