पंजाब में अकाली दल को झटका, सांसद शेर सिंह कांग्रेस में शामिल

नयी दिल्ली : पंजाब के फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. उन्होंने सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक घुबाया ने मंगलवार की सुबह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने […]

नयी दिल्ली : पंजाब के फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. उन्होंने सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक घुबाया ने मंगलवार की सुबह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने सोमवार को अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया है कि शेर सिंह घुबाया को पार्टी से पहले ही निष्कासित किया जा चुका था.

घुबाया प्रदेश की जलालाबाद विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. 2009 में उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर बादल के लिए जलालाबाद सीट खाली की थी और बाद में फिरोजपुर से संसदीय चुनाव लड़ा था. घुबाया लगातार 10 साल से सांसद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >