कश्मीर में भारतीय वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट की मौत
Copied link
श्रीनगर : भारतीय वायु सेना का एक विमान जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में दोनों पायलट की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि विमान बडगाम के गारेंद कलां गांव के पास खुले मैदान में सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. उन्होंने बताया कि विमान दो […]
श्रीनगर : भारतीय वायु सेना का एक विमान जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में दोनों पायलट की मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि विमान बडगाम के गारेंद कलां गांव के पास खुले मैदान में सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. उन्होंने बताया कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसमें फौरन आग लग गई. साथ ही बताया कि हादसे वाली जगह पर एक शव देखा गया.