राजीव सक्सेना को सात दिन की अंतरिम जमानत

नयी दिल्ली : दिल्ली की अदालत ने बृहस्पतिवार को राजीव सक्सेना को पांच-पांच लाख रुपये की दो जमानत राशियों पर सात दिन की अंतरिम जमानत दे दी. सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता-वेस्टलैंड धन शोधन मामले में गिरफ्तार किये गये थे. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सक्सेना को जमानत देते हुए एम्स को उनके स्वास्थ्य […]

नयी दिल्ली : दिल्ली की अदालत ने बृहस्पतिवार को राजीव सक्सेना को पांच-पांच लाख रुपये की दो जमानत राशियों पर सात दिन की अंतरिम जमानत दे दी. सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता-वेस्टलैंड धन शोधन मामले में गिरफ्तार किये गये थे.

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सक्सेना को जमानत देते हुए एम्स को उनके स्वास्थ्य पर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट जमा करने को कहा. साथ ही अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिये 22 फरवरी की तारीख तय की. प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को सक्सेना की जमानत याचिका का समर्थन किया था.

निदेशालय का कहना है कि एम्स द्वारा दायर उनकी मेडिकल रिपोर्ट विस्तृत नहीं है. सक्सेना ने चिकित्सकीय आधार पर जमानत मांगी थी और अदालत को बताया था कि वह ‘दिल की बीमारी’ और ‘ल्यूकेमिया’ (रक्त कैंसर) से पीड़ित हैं तथा ल्यूकेमिया अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >