पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन,भारत ने दिया करारा जवाब

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और स्वचालित एवं छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया. भारतीय सुरक्षाबलों ने भी इसका माकूल जवाब दिया. एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बीती रात 12 बजकर 35 मिनट पर […]

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और स्वचालित एवं छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया. भारतीय सुरक्षाबलों ने भी इसका माकूल जवाब दिया.

एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बीती रात 12 बजकर 35 मिनट पर पुंछ के भिम्भेर गली-गंभीर अग्रिम इलाकों में नियंत्रण रेखा से लगी भारतीय चौकियों पर भारी गोलीबारी की.

उन्होंने बताया कि सीमा की हिफाजत कर रहे भारतीय जवानों ने उतनी ही क्षमता वाले हथियारों से माकूल जवाब दिया जिससे रुक-रुक कर दोनों तरह से गोलीबारी होती रही. अधिकारी ने कहा, अग्रिम इलाकों में रात 1 बजकर 30 मिनट तक गोलीबारी होती रही. उन्होंने कहा कि गोलीबारी की वजह से नियंत्रण रेखा के इस ओर कोई हताहत या घायल नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >