आसनसोल से टीएमसी को PM मोदी की चेतावनी- 4 मई के बाद चुन-चुनकर होगा गुंडागर्दी का हिसाब

PM Modi Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के आसनसोल पोलो ग्राउंड में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को ललकारा. बोले- बंगाल में डेमोग्राफी बदल गयी है और पूजा के लिए परमिशन लेनी पड़ती है. 4 मई के बाद होगा गुंडागर्दी का हिसाब.

PM Modi Bengal Visit| आसनसोल, शिवशंकर ठाकुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर प्रहार किया. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बंगाल में तृणमूल के पापों का घड़ा भर चुका है. 4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद राज्य में ‘कानून का राज’ स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल को लूटने वालों और गुंडागर्दी करने वालों से एक-एक चीज का हिसाब चुन-चुनकर लिया जायेगा.

डेमोग्राफी में बदलाव और आस्था पर चोट का आरोप

पीएम मोदी ने आसनसोल की धरती से बंगाल की बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि बंगाल के अनेकों इलाकों में डेमोग्राफिक बदलाव हुए हैं. आज स्थिति यह है कि लोगों को मंदिर जाने और पूजा करने के लिए भी इजाजत लेनी पड़ती है. रोजाना पूजा के लिए मंदिर जाने पर पाबंदी है और सिर्फ दुर्गा पूजा के समय ही अनुमति मिलती है. उन्होंने मालदा की हालिया घटना का जिक्र करते हुए इसे तृणमूल के ‘महा जंगलराज’ के ताबूत में आखिरी कील बताया.

माफियाराज और सिंडिकेट पर बरसे मोदी

आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी यह इलाका पूरे देश के औद्योगिक विकास का केंद्र था. आज यहां माफियाओं का कब्जा है. पीएम ने आरोप लगाया कि कोल बेल्ट में कोयला, बालू और भू-माफिया बोझ बन गये हैं. संसाधनों पर सिंडिकेट का कब्जा है. उन्होंने कहा कि साइकिल, पेपर, स्टील और ग्लास जैसे कारखानों की चेन यहां खत्म हो रही है. इसकी वजह से युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस, लेफ्ट और तृणमूल… सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

प्रधानमंत्री ने जनता को आगाह किया कि कांग्रेस, वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस ने मिलकर बंगाल को बर्बाद किया है. यह सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि आसनसोल की पुरानी औद्योगिक शक्ति लौटाने का चुनाव है. केंद्र की भाजपा सरकार ने स्टील उद्योग पर 45 हजार करोड़ रुपए खर्च किये हैं, क्योंकि आसनसोल-दुर्गापुर में मेगासिटी बनने की क्षमता है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद

हिसाब करने का समय आ गया है

पीएम मोदी ने अपने पुराने नारे ‘सबका साथ-सबका विकास’ के साथ एक नया संकल्प जोड़ा- ‘बंगाल को लूटने वालों का होगा हिसाब’. उन्होंने कहा कि जिस जनता ने लेफ्ट के आतंक को हराया था, वही अब तृणमूल के भय का अंत करेगी.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी का हमला- लोकतंत्र को चैत्र सेल की तरह बेच दिया, BJP पर भरोसा करना गोखरो सांप जैसा खतरनाक

बंगाल चुनाव 2026: अब पोस्टल वोटिंग में नहीं होगी गड़बड़ी, इलेक्शन कमीशन ने कस दिये स्क्रू, जानें कैसी होगी व्यवस्था

आईएसएफ लगायेगा टीएमसी के अल्पसंख्यक वोट में सेंध! नौशाद सिद्दीकी ने 23 में 7 हिंदू उम्मीदवार उतारे

बंगाल चुनाव 2026: पांडवेश्वर में TMC प्रत्याशी नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का नामांकन रद्द करने की मांग, लाभ के पद पर फंसा पेच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >