#Budget2019 : बड़ी ‘डिफॉल्टर'' कंपनियों से तीन लाख करोड़ रुपये की वसूली, गोयल ने कहा- हमारी सरकार के पास था साहस

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को 2019-20 का अंतरिम बजट पेश पेश किया. बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्ज नहीं चुकाने वाली (डिफॉल्टर) बड़ी कंपनियों से तीन लाख करोड़ रुपये की वसूली की है. लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए गोयल ने कहा कि हमने फोन […]

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को 2019-20 का अंतरिम बजट पेश पेश किया. बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्ज नहीं चुकाने वाली (डिफॉल्टर) बड़ी कंपनियों से तीन लाख करोड़ रुपये की वसूली की है.

लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए गोयल ने कहा कि हमने फोन बैंकिंग की संस्कृति को समाप्त किया है. यहां उनका इशारा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में फोन के जरिये ही बड़े पैमाने पर कर्ज दिए जाने की ओर था. गोयल ने कहा कि बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स और बैंक आफ महाराष्ट्र भारतीय रिजर्व बैंक की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के दायरे से बाहर आ चुके हैं.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि अन्य बैंक भी जल्द पीसीए से बाहर निकलेंगे.

गोयल ने कहा कि हमारी सरकार के पास रिजर्व बैंक से डूबे कर्ज की ओर देखने और राष्ट्र के समक्ष सही तस्वीर पेश करने का साहस था. उन्होंने कहा कि दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता से डूबे कर्ज की वसूली में मदद मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >