प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की होगी नीलामी, ”नमामि गंगे” पर खर्च होगी राशि

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गये स्मृति चिन्हों को नीलाम करने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई. राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), दिल्ली में आयोजित नीलामी से जुटायी गयी धनराशि का इस्तेमाल सरकार की महत्वपूर्ण ‘नमामि गंगे’ परियोजना में होगा. उपहारों की ई-नीलामी के लिए एक खास वेबसाइट शुरू की गयी […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गये स्मृति चिन्हों को नीलाम करने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई. राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), दिल्ली में आयोजित नीलामी से जुटायी गयी धनराशि का इस्तेमाल सरकार की महत्वपूर्ण ‘नमामि गंगे’ परियोजना में होगा. उपहारों की ई-नीलामी के लिए एक खास वेबसाइट शुरू की गयी है. इस पर भेंट का विवरण भी है.

स्मृति चिन्ह की कीमत 100 रुपये से 30,000 रुपये के बीच है. कीमत के आधार पर उपहारों के बारे में वेबसाइट पर सर्च किया जा सकता है. पीतल, चीनी मिट्टी, कपड़ा, कांच, सोना, धातु की सामग्री आदि के आधार पर उपहारों की श्रेणी बनायी गयी है. हरेक सामग्री का आकार, भार का विवरण भी है. प्रधानमंत्री को किसने वह उपहार दिया, इस बारे में भी बताया गया है.

नीलामी में राधा-कृष्ण की भी एक मूर्ति भी है, जिसपर सोना चढ़ाया हुआ है. इसकी आधार कीमत 20,000 रुपये रखी गयी है. सूरत में मांडवी नगर पालिका ने 4.76 किलोग्राम की यह मूर्ति प्रधानमंत्री को भेंट की थी. सूची में सबसे महंगे स्मृति चिन्ह में 2.22 किलोग्राम का एक सिल्वर प्लेट भी है, जिसकी कीमत 30,000 रुपये है. भाजपा के पूर्व सांसद सी नरसिम्हन ने प्रधानमंत्री को यह उपहार दिया था.

संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने पूर्व में कहा था कि देश ओर विदेश में प्रधानमंत्री को मिले 1900 उपहारों को नीलामी में रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >