गुजरात में पूर्व भाजपा विधायक को चलती ट्रेन में मारी गयी गोली, मौत

अहमदाबाद : गुजरात में पूर्व भाजपा विधायक जयंती भानुशाली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार उन्हें चलती ट्रेन में गोली मारी गयी है. भानुशाली भुज से अहमदाबाद जा रहे थे. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम सयाजी नगर ट्रेन में दिया गया है. कटारिया-सुरबरी स्टेशन के पास बदमाशों […]

अहमदाबाद : गुजरात में पूर्व भाजपा विधायक जयंती भानुशाली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार उन्हें चलती ट्रेन में गोली मारी गयी है. भानुशाली भुज से अहमदाबाद जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम सयाजी नगर ट्रेन में दिया गया है. कटारिया-सुरबरी स्टेशन के पास बदमाशों ने एसी कोच में घुसकर भानुशाली पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया. इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. भानुशाली की हत्या की खबर पाकर उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है.

अब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर बोले- दशरथ के महल में 10 हजार कमरे थे, कहां बनेगा राम मंदिर ?

यहां आपको बता दें कि जयंति भानुशाली पर पिछले साल एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >