1984 सिख विरोधी दंगा के दो दोषी ने आत्मसमर्पण किया, दोपहर बाद सज्जन कुमार करेंगे समर्पण

नयी दिल्ली : 1984 में हुए सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराए गए किशन खोखर और महेंद्र यादव ने दस साल कैद की सजा काटने के लिए दिल्ली की अदालत में समर्पण कर दिया है. खोखर और यादव को 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराया गया था जिसमें कांग्रेस के पूर्व […]

नयी दिल्ली : 1984 में हुए सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराए गए किशन खोखर और महेंद्र यादव ने दस साल कैद की सजा काटने के लिए दिल्ली की अदालत में समर्पण कर दिया है.

खोखर और यादव को 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराया गया था जिसमें कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को अदालत में समर्पण करना है.

गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी दोषियों के समर्पण के लिए 31 दिसंबर की समय सीमा तय की थी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद सज्जन कुमार समर्पण कर सकते हैं. उन्हें कोर्ट ने आत्मसमर्पण के लिए अधिक समय नहीं दिया और सुप्रीम कोर्ट ने जल्दी में उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >