बोले जनरल रावत, सेना को नौकरी करने का जरिया मत समझिये

पुणे : सेना की नौकरी को रोजगार का जरिया समझने वालो को सेना प्रमुख जनरल बिपिन ने दो टूक जवाब दिया है. रावत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भारतीय सेना को नौकरी प्रदाता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. साथ ही जनरल रावत ने बीमारी या दिव्यांगता का बहाना कर ड्यूटी से बचने […]

पुणे : सेना की नौकरी को रोजगार का जरिया समझने वालो को सेना प्रमुख जनरल बिपिन ने दो टूक जवाब दिया है. रावत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भारतीय सेना को नौकरी प्रदाता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. साथ ही जनरल रावत ने बीमारी या दिव्यांगता का बहाना कर ड्यूटी से बचने या लाभ प्राप्त करने वाले जवानों को चेतावनी भी दी .

उन्होंने ड्यूटी के दौरान वास्तव में दिव्यांग होने वाले पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों को सभी मदद देने का भरोसा दिया. जनरल रावत ने कहा, ‘‘अक्सर देखा गया है कि लोग भारतीय सेना को एक रोजगार का जरिया मानते हैं. नौकरी हासिल करने का जरिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >