जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए फुसलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि हाल में सोशल मीडिया पर अहमद की कई तस्वीरें वायरल हुई थी जिनमें वह एके राइफल लिये हुआ था. एक जुलाई को गिरफ्तार किये गये उसके दो सहयोगियों से पूछताछ में अहमद का नाम सामने आया था. उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद किश्तवाड़ पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था.
अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के परिमपुरा क्षेत्र में आतंकवाद से संबंधित एक अन्य मामले में अहमद शामिल है. अधिकारी ने बताया कि वह स्थानीय युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए उन्हें फुसलाता था.
