फर्जी एलटीसी मामला:सीबीआइ ने की बीएसपी सांसद ब्रजेश पाठक से पूछताछ

नयी दिल्ली:फर्जी एलटीसी मामले में सीबीआइ बीएसपी सांसद ब्रजेश पाठक से पूछताछ की है. सीबीआइ उनसे पता करने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने फर्जी बिल कहां से बनवाया है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में 3 मौजूदा और 3 पूर्व राज्यसभा सांसदों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा दिल्ली सहित […]

नयी दिल्ली:फर्जी एलटीसी मामले में सीबीआइ बीएसपी सांसद ब्रजेश पाठक से पूछताछ की है. सीबीआइ उनसे पता करने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने फर्जी बिल कहां से बनवाया है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में 3 मौजूदा और 3 पूर्व राज्यसभा सांसदों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इसके अलावा दिल्ली सहित कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है. सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी टिकट और बोर्डिंग पास देकर अपने ट्रिप का पूरा पैसा वसूला. चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसा तीन से चार बार किया गया.

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि पाठक से 2.20 लाख रुपये के बिल जमा करने के सिलसिले में विस्तार से पूछताछ की गयी, जबकि उन्होंने एयर इंडिया से यात्रा के लिए केवल 10,000 रपये खर्च किये थे. इस बारे में जब पाठक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यहां ग्रीन पार्क में एक ट्रैवल एजेंट ने उनके लिए टिकट बुक की थी जिसके आधार पर उन्होंने यात्रा की.

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रैवल एजेंट और मेरे पीए ने मुङो बोर्डिंग पास और टिकट दिये। मैंने केवल उन पर यात्र की.’’ सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने पाठक समेत तीन मौजूदा सांसदों और रेणुबाला प्रधान समेत तीन पूर्व सांसदों पर अपनी हवाई यात्राओं के लिए पैसों का दावा करने के लिहाज से कथित फर्जी बिल जमा करने के आरोप में कुछ दिन पहले मामले दर्ज किये थे.

रेणुबाला के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उन्होंने 1.62 लाख रुपये के चार बिल दिये थे जबकि एयर इंडिया को केवल 5,600 रुपये का भुगतान किया था. रेणुबाला से इस संबंध में बात नहीं हो सकी. हालांकि मामला दर्ज होने के तत्काल बाद उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे एलटीएसी घोटाले के बारे में कुछ नहीं पता.’’ उन्होंने यह भी कहा था कि वह सीबीआई अधिकारियों से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >