बाबा रामदेव ने दिलाया बाबुल सुप्रियो को भाजपा का टिकट!

कोलकाता: भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का कहना है कि उन्हें पार्टी का टिकट रामदेव बाबा की सिफारिश पर मिला है. उक्त खुलासा बाबुल सुप्रियो ने बांग्ला अखबार आनंद बाजार पत्रिका में प्रकाशित एक लेख किया है. बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबको मदहोश करने वाले सिंगर बाबुल सुप्रियोकालेख आनंद बाजार पत्रिका में छपा है. उन्‍होंने […]

कोलकाता: भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का कहना है कि उन्हें पार्टी का टिकट रामदेव बाबा की सिफारिश पर मिला है. उक्त खुलासा बाबुल सुप्रियो ने बांग्ला अखबार आनंद बाजार पत्रिका में प्रकाशित एक लेख किया है.

बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबको मदहोश करने वाले सिंगर बाबुल सुप्रियोकालेख आनंद बाजार पत्रिका में छपा है. उन्‍होंने अपने लेख में लिखा है कि 28 फरवरी को फ्लाइट में यात्रा के दौरान बाबा रामदेव बगल में बैठे थे, रामदेव किसी से चुनावी टिकट के बारे में बात कर रहे थे, तो सुप्रियो ने मजाक में उनसे टिकट की मांग की थी.

बाबुल सुप्रियो ने अपने लेख में लिखा है कि मैंने रामदेव बाबा से मजाक में टिकट की मांग की और कहा, यदि आप टिकट नहीं दिलाते हैं,तो मैं मीडिया में बता दूंगा कि आप टिकट को कैसे बांटते हैं. इससे थोड़ी देर के लिए रामदेव चौंक गये, लेकिन उन्‍होंने उनका नंबर लिया और……..इस लेख का कुछ अंश ही अखबार में प्रकाशित हुआ है.. खबर है कि लेख की अगली कड़ी रविवार को छपने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >